अम्बाला: बंद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से घायल,पीजीआई रेफर, बीच रास्ते में तोड़ा दम
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 शहर रेलवे स्टेशन के नजदीक बंद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन उठाकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे प्राथमिक इलाज देने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया, अब जीआरपी इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।