अम्बाला: अंबाला में अधेड़ के साथ दूसरी बार भागी युवतीः कहा-इसी के साथ करूंगी शादी; मां बोली-बेटी की उम्र का तो आरोपी का बेटा
Ambala, Ambala | Apr 11, 2024 अंबाला से 20 वर्षीय युवती को 50 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति भगाकर ले गया। युवती 31 मार्च की रात सवा 9 बजे से लापता है। परिजनों को कहीं सुराग नहीं लगा तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती के माता-पिता अंबाला कैंट के स्टाफ रोड पर किराए पर रहते हैं।युवती की मां ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी को पंजाब का व्यक्ति भागा कर ले गया था अब भी उसी पर शक है।