अम्बाला: अंबाला बस स्टैंड के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय महिला की मौत, शव को लाया गया शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 अंबाला शहर बस स्टैंड के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक 30 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी का कहना है कि महिला अभी अज्ञात है, उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।