अंबाह: सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणियों पर पुलिस सख्त, महुआ और नगरा थाने में दो मामले दर्ज
Ambah, Morena | May 19, 2026 अंबाह क्षेत्र में सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणियों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नगरा थाना में इंस्टाग्राम पर जाटव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक पर SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महुआ थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की टिप्पणी पर FIR दर्ज की गई है। DSP रवि भदोरिया ने प्रेसवार्ता मेंदी जानकारी।