बरेली: नथपुरा निवासी युवक ने चाचा पर लगाया जमीन के नाम पर 2 लाख रुपए हड़पने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
मीरगंज थाना क्षेत्र के नथपुरा के रहने वाले युवक ने चाचा पर जमीन के नाम पर दो लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।