बरेली: रम्मपुरा माफी में ग्राम प्रधान ग्राम समिति की जमीन पर बनवाना चाहता है मदरसा, स्थानीय लोगों ने एसएसपी से की शिकायत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रम्मपुरा माफी में ग्राम प्रधान ग्राम समाज की जमीन पर मदरसा बनवाना चाहता है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की है। थाना पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।