बरेली: भुता क्षेत्र के गुलड़िया जगत में युवक ने दोस्तों पर लगाया शराब में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, ज़िला अस्पताल में भर्ती
भुता थाना क्षेत्र के गुलड़िया जगत में युवक ने दोस्तों पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। जहरीला पदार्थ पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दि है।