बहराइच: बहराइच जिले में मोडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, बुलेट बाइक की गई ज़ब्त
बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक पर कार्यवाही की है। शहर के घंटाघर पर पकड़ी गई इस बाइक में फायर शॉट साइलेंसर लगा हुआ था, जो नॉइस पॉल्यूशन के तहत आता है। यातायात प्रभारी राम प्रकाश ने सोमवार को बताया कि बाइक को सीज कर दिया गया है और 10 हजार रुपये का चालान भी किया गया है।