मंझनपुर: गुरौली में आस्था पर हमला, हनुमान मूर्ति का हाथ तोड़ा, CCTV से खुला राज, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक हिरासत में
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य मार्ग पर पीपल के चबूतरे पर वर्षों से स्थापित हनुमान जी की मूर्ति खंडित पाई गई। मूर्ति का हाथ टूटा देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।