दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मारपीट मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | May 23, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज शनिवार को शाम 4 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।