फारबिसगंज: फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति में एसडीओ आइएएस शैलजा पांडेय के निर्देश पर अतिक्रमण कारियो पर कार्रवाई की गई.इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद मधु कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार एवं थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बलों ने एक-एक करके बनाए गए अस्थाई दुकानों को जेसीबी से हटाया गया.