करपी: पक्का मठ में सर्पदंश से युवक की मौत
Karpi, Arwal | Jul 29, 2026 शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पक्का मठ गांव निवासी 18 वर्षीय दिलीप मांझी की सर्पदंश से बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मौत हो गई। युवक अपने घर में काम कर रहा था इसी बीच जहरीला सर्प ने डंस लिया। शीघ्रता से उसे सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।