चौरीचौरा: एम्स पुलिस ने दो सरिया चोर गिरफ्तार कर भेजा जेल
एम्स थाना पुलिस ने रविवार कि रात दो सरिया चोर को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 फिट कि 23अदद सरिया एवं एक निजी वाहन कार बरामद करके सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश की जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। घटना एम्स थाना क्षेत्र के झरना टोला का है।भाटपार रानी थाना क्षेत्र के धनवती एवं हालमुकाम नंदानगर पवन बिहार कालोनी निवासी पीड़िता गीता देवी ने केस दर्ज कराया था।