बेरमो: फुसरो में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Bermo, Bokaro | Jan 19, 2024 बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो भूत बंगला स्थित हनुमान मंदिर के समीप रेलवे पोल संख्या 30/3,30/5 के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए, इधर बेरमो पुलिस के एसआई सुभाष कुमार अपने दल बल के साथ सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे, शव की पहचान पटेल चौक निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।