धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में शादी में खाया खाना, 150 लोगों की बिगड़ी हालत, गांव में मचा हाहाकार
धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव कमालपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए लोगों ने जैसे ही खाना खाया, कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते संख्या बढ़ती गई और करीब 150 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई और बीमार लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती।