हज़ारीबाग: हज़ारीबाग के टाउन हॉल में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का सम्मेलन हुआ संपन्न
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का सम्मेलन हजारीबाग के टाउन हॉल में रविवार को संपन्न हुआ । यहां के विस्थापित प्रभावित रैयत मजदूरों की समस्याओं को लेकर चिंतन मनन हुआ। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार सिंह ने किया, अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने की l प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और अतिथियों ने दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम की शुभारंभ की।