हज़ारीबाग: एनएच 522 सिलवार और मेरू के बीच सड़क हादसे में 1 की मौत,3 घायल
हजारीबाग एनएच 522 स्थित सिलवार और मेरु के बीच में शनिवार को एक युवक की सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक दो बाइक पर सवार 4 लोग हजारीबाग से मेरु की तरफ आ रही थी तभी एक बाइक दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का टायर सडक मे बने गड्ढे मे चला गया जिस कारण दोनो बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।