बालोद: जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
Balod, Balod | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बालोद में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम लाल नवरत्न के मार्गदर्शन में किया गया।