नवाबगंज: बाराबंकी में हिट एंड रन! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, चालक फरार
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गोदहा गांव निवासी लालजी पुत्र छत्री के रूप में हुई है।