लोहरदगा: मसमानो में पेड़ से गिरकर किशोरी घायल, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानों गांव में एक किशोरी आम तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल किशोरी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया गया है। घायल किशोरी की पहचान मसमानों गांव निवासी रामगहन साहू की पुत्री राखी कुमारीबीके रूप में हुई है।