लोहरदगा: जामा मस्जिद परिसर में अंजुमन इस्लामिया बोर्ड की बैठक, खजांची, दो उपाध्यक्ष व दो सह सचिव का हुआ चुनाव
अंजुमन इस्लामिया द्वारा इस चुनाव को बाइलेट पेपर के माध्यम से कराया गया। जिसमें सदर व सचिव सहित 44 मेंबरों ने अपने वोटों का प्रयोग किया। सभी मेंबरों के नाम पर टीक लगातार बाइलेट को बाइलेट बॉक्स में डाला गया। जिसमें उपाध्यक्ष (नायब सदर)पद के चुनाव में हाजी नईम खान को सर्वाधिक 34 वोट मिले,सचिव पद के चुनाव में अल्ताफ कुरैशी को सर्वाधिक 36 वोट मिले।