लोहरदगा: लोहरदगा में बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह सहित जिले भर के मस्जिदों में अदा की नमाज
लोहरदगा जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बकरीद पर शहरी क्षेत्र के ईदगाह में नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। बकरीद को ईद उल अजहा, ईद उल जुहा, बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है।