शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने सख्त अभियान की शुरुआत कर दी है। नगर निगम की हल्लागाड़ी निकलते ही फुटपाथी दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के निर्देश पर सोमवार की शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें जुर्माने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपनगर आयुक्त नसीम उद्दीन खान के नेतृत्व मे