विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंन्धौरा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंन्धौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि भूमि संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना