फूलपुुर: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मां ने थाने में दी तहरीर
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी को भगा ले गया था। महिला का आरोप है कि युवक फोन कर लगातार गुमराह करता रहा। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया।बृहस्पतिवार 12 बजे मिली जानकारी।