जमुआ: विधायक मंजू कुमारी चरघरा दौरे पर, स्थानीय लोगों से मिलीं, समस्याओं का समाधान करने का दिया भरोसा
Jamua, Giridih | Apr 18, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शनिवार को 4 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान जमुआ प्रखंड के चरघरा गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चरघरा निवासी विकास रंजन और पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी नीलम से औपचारिक भेंट कर क्षेत्र की स्थिति और जनसमस्याओं पर चर्चा की।