कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाने में नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार सुबह 10 बजे प्राप्त पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 12 मई 2026 की बताई गई है, परिवादी ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री का एक युवक दने अपहरण कर वह अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।