धनघटा: गायघाट पूर्वी में बारात में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत से गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित गायघाट पूर्वी गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब रविवार रात बारात के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क उठा, जिसके बाद हुई पत्थरबाजी को नियंत्रित करने क