बेहट: कासमपुर पुलिया से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने रविवार को बताया की कासमपुर पुलिया से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से तलाशी लेने पर एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है l पुलिस ने अभियुक्त का नाम दानिश पुत्र फिरोज निवासी बेहट बताया है l अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l