कैराना: जनपद न्यायाधीश शामली ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
Kairana, Shamli | Jun 30, 2026 कैराना स्थित जनपद न्यायालय के न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, महिला बैरक, शौचालय, पानी की व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया। बंदियों से सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली, जिस पर बंदियों ने संतोष जताया। जनपद न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।