बागीदौरा: बागीदौरा तहसील के छीछ गांव में गहराया बिजली संकट
बागीदौरा तहसील के छींच गांव में गहराया बिजली संकट, दो दिन से अंधेरे में राम बाजार मोहल्ला। आज गुरुवार सुबह 11बजे मेन लाइन का तार जलकर सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा होते-होते टला। विभागीय लापरवाही से नाराज़ ग्रामीण सरपंच के साथ विद्युत विभाग पहुंचे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। लोगों ने जल्द बिजली बहाल कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।