बाराबंकी के सफदरगंज चौराहा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई भाजपा नेताओं के मोबाइल फोन और पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाले एक कथित चोर का संदिग्ध वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार करीब 9 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि पब्लिक ऐप इस कथित चोर और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।