सुपौल: सुपौल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर सहित चार गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
Supaul, Supaul | May 11, 2026 सुपौल उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों और दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मेडिकल जांच के लिए सभी आरोपियों को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।