पाकरटांड: कुरूसकेला में बपतिस्मा दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन,जीप सदस्य हुई शामिल
पाकरटांड के कुरूसकेला में मंगलवार को 1:00 बजे बपतिस्मा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सिमडेगा कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष जोसीमा खाखा शामिल हुई। जहां पर उन्होंने कहा बपतिस्मा दिवस ऐसा दिन है जहां पर हमें पूर्वजों को याद कर अपने जीवन का मार्ग बेहतर चलने की सीख दिलाता है। इस मौके पर सभी लोगों ने पूर्वजों को याद किया।