प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन उत्कृष्ट विद्यालय में कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, थाना प्रभारी और मेंटर हुए शामिल
आज शुक्रवार उत्कृष्ट विद्यालय में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मुलताई पुलिस थाना प्रभारी राजेश सातनकर, प्राचार्य श्रीमती पोफले मैडम उपस्थित रही। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद कैंसर काउंसलर कमल नागले ने जानकारी देते हुए स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।