प्रभात पट्टन: मासोद पुलिस चौकी के हिडली के 6 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौत, 4 बहनों का एक छोटा भाई था लोकेश। मुलताई में हुआ पीएम
हिडली मैं आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 6 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर की पानी की मोटर के साकेट के संपर्क में आने से बालक को करंट लग गया। जिसके बाद उसे तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, किंतु तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। यह बालक लोकेश पुत्र अलकेश सरिये बताया जा रहा है।