बस्ती समाचार
थाना गौर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घर में घुसे चोर को माल और नकदी के साथ रंगे हाथों दबोचा
बस्ती जनपद के थाना गौर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्कृष्ट सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक शातिर चोर को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन और शत-प्रतिशत चोरी की गई नकदी बरामद कर ली है।
दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वादी प्रदीप कुमार यादव पुत्र श्री रामकरन यादव (निवासी: मांझामानपुर, थाना गौर, जनपद बस्ती) के घर में एक चोर घुस आया था। चोर घर से एक रियलमी (Realme) एंड्रॉयड फोन (कीमत लगभग ₹9,000/-) और ₹10,000/- नकद चोरी कर गन्ने के खेत की तरफ भाग रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना गौर पुलिस, वादी और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और चोरी की पूरी नकदी बरामद कर ली गई।
इस मामले में थाना गौर पुलिस द्वारा त्वरित कारवाही करते हुए मुकदमा दर्ज मु0अ0सं0 184/2026
धाराएं 305ए / 317(2) BNS
पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।
Basti, Basti | Nov 2, 2026