कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के सैयनवा गांव के पास स्कूल बस पुल की रेलिंग से टकराई, चालक ने खोया नियंत्रण
गोपालगंज जिले के कटेया थानां क्षेत्र के सैयनवा गांव के पास एक निजी स्कूल के बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद स्कूल बस पुल के रेलिंग से जाकर टकरा गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया कि चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित निकाला गया।