मथुरा: महोली गांव में पोस्टमार्टम इंचार्ज का आरोप, दबंगों ने रंगदारी न देने पर की मारपीट और मां की चेन व पत्नी का मंगलसूत्र लूटा
महोली गांव निवासी श्यामवीर का आरोप है कि गांव के ही नामजद भूमाफिया राधे, उसकी पत्नी सुधा और उनके करीब आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद साथियों ने उनके घर पर अचानक धावा बोल दिया।आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए श्यामवीर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी अंजलि और बूढ़ी मां आगे आईं तो उन्हें भी पीटा गया