हुज़ूर: वीआईपी रोड: बड़े तालाब में युवक ने लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पारिवारिक परेशानियों के चलते तालाब में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम फायर ब्रिगेड की गोताखोर टीम तुरंत मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया |