हैदरनगर: मोकहर कला पंचायत के वार्ड 5 में जलमिनार से घुटु राम के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
हैदरनगर के सुदूर ग्राम व पंचायत में अब तक बचे गली - नाली पक्कीकरण कराने का काम तेजी से शुरु किया गया है। इस कार्य के प्रति मोकहर कला पंचायत में मुखिया और प्रतिनिधियों में सजगता के साथ सक्रियता बढ़ी है। रविवार दोपहर चार बजे इस पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जलमिनार से लेकर घुटु राम के घर तक छठे पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास मुखिया नाजमा खातून ने किया।