नबीनगर: सुरार के पास मुख्य सड़क से 9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरार के पास मुख्य सड़क से 9 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 9 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब तस्कर भागने में सफल रहा। जिसकी पहचान महुरी गांव निवासी योगेश चौहान के रूप में की गई।