आगरा: पुलिस लाइन्स में गूंजी बाल गोपाल की छटा, पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
आगरा स्थित पुलिस लाइन्स परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल गोपाल के स्वरूप में सजकर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों के भावपूर्ण नृत्य और कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे बाल गोपालों की प्रस्तुतियों से पूरा पुलिस लाइन्स परिसर कृष्णमय और भक्तिमय माहौल में रंग गया।
#AgraPolice #UPPolice #PoliceModernSchool #Janmashtami #AgraNews #KrishnaJanmashtami #PoliceLinesAgra