सहारनपुर: चिलकाना गंदेवड़ मार्ग पर भारत ईको फ्यूल पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का आरोप, बाइकें कुछ दूर चलने के बाद हुईं बंद
चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग पर धोबीघाट के निकट स्थित भारत ईको फ्यूल कंपनी के आबादी सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर बाइक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। तेल भरवाकर निकलने वाले ग्राहक रास्ते में ही वापस लौट रहे हैं और शिकायत दर्ज करा रहे हैं। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे उनका आरोप है कि पंप से भरा पेट्रोल कुछ ही दूर चलने पर बाइक को मिसफायर कर बंद कर देता है।