राजातालाब में जिला पंचायत अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर दिया प्रमाण पत्र
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2024 आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब स्थित केपीएस लॉन में महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा आयोजित महिला सम्मान एवं एक दिवसीय सेमिनार हेयर ट्रीटमेंट एवं प्रोजेक्ट नॉलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।