MLC आशुतोष सिन्हा का नगर निगम पर बड़ा आरोपः 100 साल पुराने भवनों को 20 साल का बताकर हो रही टैक्स वसूली
Sadar, Varanasi | Mar 16, 2024 वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने हाऊस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया। सिन्हा ने कहा कि गृह कर के नाम पर निगम मनमानी कर रहा है। गरीबों को परेशान करके कुर्की हो रही है, जबकि बड़े संस्थानों से कोई वसूली नहीं की जाती।