BHU में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन... रिसर्च में प्रवेश की डिमांड: 5 बड़ी मांगों को लेकर 20 घंटे से धरने पर बैठे छात्र
Sadar, Varanasi | Mar 16, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शोध में प्रवेश को लेकर छात्रों ने शुक्रवार की शाम से ही धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उनकी मांग है कि प्रतिवर्ष दो बार रिसर्च के लिए प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाए। पीएचडी की जो सीटें खाली हैं, विभागवार उनकी लिस्ट जारी की जाए और छात्रों को प्रवेश मिले।