बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। डीआईओएस कार्यालय पर आज शिक्षक सैकड़ो की तादाद में एकत्रित हुए और उन्होंने अपने-अपने विचारों को रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं इसी तरह से धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। और जो भी हमारा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा उसे पर कार्य करेंगे।