होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: बाबई रोड पर बस की टक्कर से ऑटो पलटा, इटारसी के मजदूर की मौत, 2 घायल
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आशीर्वाद कॉलोनी के पास शनिवार देर रात एक यात्री बस ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और उसमें पीछे बैठे इटारसी निवासी एक मजदूर युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। जिनका रविवार सुबह करीब 4 बजे के बाद भी इलाज जारी है वही पुलिस ने मृतक का मर्ग कायम कर लिया है और रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।