घट्टिया: ग्राम नजरपुर के प्राचीन भवानी माता मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Ghatiya, Ujjain | Jan 28, 2026 पुलिस थाना घट्टिया क्षेत्र के ग्राम नजरपुर में स्थित अति प्राचीन आशापुरी मां भवानी माता मंदिर में देर रात चोरी हो गई। चोरी करने आए 3 चोर लाइव सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गए चोरों ने माता जी का चांदी का छत्र,नथनी,हार सहित 3 से 4 किलो के लगभग चांदी पर हाथ साफ करते हुवे चोरी कर ली। चोर खिड़की से मंदिर में घुसे थे।